कांति कुबेर अस्पताल में निशुल्क एचआईवी-सिफलिस जांच शिविर आयोजित

Share

बहराइच। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के ‘प्रथम 95’ लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गोंडा रोड स्थित कांति कुबेर अस्पताल में मंगलवार को निशुल्क एचआईवी एवं सिफलिस जांच व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। टीआई शरणम् संस्थान और आईसीटीसी टीम के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 29 लोगों की जांच की गई, जिनकी रिपोर्ट नॉन-रिएक्टिव (सामान्य) पाई गई।
शिविर के दौरान टीआई शरणम् संस्थान के परियोजना प्रबंधक संदीप कुमार सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि समय पर जांच और सही उपचार से एचआईवी संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्ति भी नियमित दवाओं और सावधानियों के साथ सामान्य जीवन जी सकता है, इसलिए बिना डर और संकोच के जांच कराना जरूरी है।read more:https://pahaltoday.com/the-village-head-representative-was-beaten-up-by-miscreants-over-a-dispute-regarding-filling-petrol/आईसीटीसी पयागपुर की परामर्शदात्री संगीता पाठक ने लाभार्थियों को गोपनीयता के साथ परामर्श दिया और संक्रमण के लक्षण, कारण व बचाव के उपायों की जानकारी दी। वहीं आईसीटीसी नानपारा की लैब टेक्नीशियन वैशाली मौर्या ने निर्धारित मानकों के तहत रक्त के नमूने लिए। शिविर में लोगों को यह भी बताया गया कि सभी सरकारी अस्पतालों व आईसीटीसी केंद्रों पर एचआईवी व सिफलिस की जांच, परामर्श और इलाज पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध है। 22 मई तक चलेगा जागरूकता अभियान, 18 अस्पतालों में लगेंगे शिविर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एमएल वर्मा ने बताया कि नाको के निर्देशानुसार जिले के 18 चिन्हित निजी हाई बर्डन अस्पतालों और क्लीनिकों में 22 मई तक जांच व जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं। इनमें 2 सेक्स क्लीनिक भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार माइक्रो प्लान के तहत इन सभी स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जांच, परामर्श और उपचार से जोड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *