भदोही। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विकास यादव ने 392 भदोही विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। उन्होंने अपना आवेदन पत्र सौंपा और चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की। विकास यादव लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय 19 विक्रमादित्य मार्ग पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीडीए जननायक अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल से भी भेंट कर विधानसभा चुनाव के लिए अपना आवेदन सौंपा। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय नेताजी अमर रहें। पार्टी नेतृत्व के आशीर्वाद से भदोही में समाजवादी विचारधारा को और मजबूत किया जा रहा है और आगे भी मजबूत किया जाता रहेगा। चुनाव में पार्टी से जुड़े सभी नेताओं का टिकट मांगने का अधिकार है। हमने भी अपना आवेदन प्रस्तुत कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा टिकट देने का भरोसा दिया गया है।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/पार्टी नेतृत्व का जो भी निर्णय होगा वह सर्वमान्य है। वैसे चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही है। क्षेत्र की जनता के बीच जाकर लगातार उनसे संपर्क किया जा रहा है। श्री यादव ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। पूर्व की समाजवादी पार्टी की सरकार के समय किए गए विकास कार्यों को जनता को बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार को लेकर जनता में आक्रोश है। निश्चित तौर पर 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। भदोही विधानसभा के जनता की मानें तो पूर्व जिलाध्यक्ष विकास यादव हर वर्ग के आंख के तारे हैं, उनको हर वर्ग पसंद करता है। ब्लाक प्रमुख के पद पर रहते हुए वे और उनकी पत्नी ने क्षेत्र में बहोत विकास कार्य किए है। उनके द्वारा कराए गए विकास कार्य की जनता आज तक बखान कर रही है। भदोही विधानसभा क्षेत्र के हर वर्ग की जनता की यही पुकार है अबकी बार विकास यादव। लोगो ने कहा अगर भैया अखिलेश जी विकास यादव को टिकट देते है तो निश्चित ही सपा का सीट जीत कर अखिलेश भैया के झोली में दिया जाएगा।