स्कूली वाहनों की जांच में पांच का चालान, 10 हजार रुपये जुर्माना

Share
महराजगंज। स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने शुक्रवार को जनपद के नगर और कस्बा क्षेत्रों में स्कूल-कालेज में संचालित वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पांच वाहनों का चालान करते हुए कुल 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने स्कूली वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों और आवश्यक नियमों के अनुपालन की जांच की।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/ जांच में कमियां और नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।यातायात पुलिस ने स्कूल-कॉलेज में संचालित वाहनों के चालकों और संचालकों को निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने पर जोर दिया, ताकि बच्चों को स्कूल आने-जाने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी या खतरे का सामना न करना पड़े। महराजगंज पुलिस ने अपील की कि स्कूली वाहनों का संचालन निर्धारित फिटनेस और सुरक्षा मानकों के अनुरूप करें। बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करते हुए उनकी सुरक्षित यात्रा में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *