बहराइच ( पयागपुर तहसील )l पयागपुर के रामनगर खजुरी में सीतापुर अस्पताल द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया,शिविर में 70 मरीजो के आंखों का परीक्षण कर उन्हें दवा चश्मा वितरित किया गया।मंगलवार को राम नगर खजुरी चौराहे पर स्थित वेद प्रकाश त्रिपाठी के प्रतिष्ठान पर सीतापुर आंख अस्पताल द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर कैम्प का आयोजन किया गया।शिविर में सीनियर नेत्र चिकित्सक डा0 सौम्या भदौरिया, डॉ0अभिषेक वर्मा,आयुषी कोमल,सौरभ फरीन, काउंसलर सरिता पाल,दीप्ति और शहनाज हुसैन द्वारा मरीजों का परीक्षण किया गया।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/ जिन मरीजों को कम दिखना, मोतियाबिंद, रतौंधी, नाखूना आदि की समस्या थी उन मरीजों को बस द्वारा निःशुल्क सीतापुर अस्पताल चलने की सलाह दी गयी।शिविर में कुल 70 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया जिसमे 50 मरीज मोतियाबिंद और नाखूना के मिले जिसमे से 50 मरीजों को टीम द्वारा मौके से ही बस द्वारा सीतापुर अस्पताल भेजा गया,।टीम के लोगों ने बताया कि मरीजों का वहां पर निशुल्क उपचार, रहना, खाना पीना, और जो भी सामग्री उपयोग में लाई जाएगी वह सब कुछ सीतापुर आँख अस्पताल द्वारा दिया जाएगा।शिविर में शेष मरीजों को दवा तथा चश्मा उपलब्ध करवाया गया।