बेलीपार (गोरखपुर)। धराधाम इंटरनेशनल, क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) तथा राजकीय बौद्ध संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कुशवासी महोत्सव–2026 के अंतर्गत ग्राम भस्मा निवासी एवं लोक निर्माण विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता ई. शशांक पाण्डेय को ‘कुशवासी रत्न सम्मान–2026’ से सम्मानित किया गया।कुशवासी महोत्सव के मुख्य आयोजन के दौरान अपरिहार्य कारणों से उनकी उपस्थिति संभव नहीं हो सकी थी।
इसके उपरांत धरा धाम इंटरनेशनल कार्यालय, भस्मा में आयोजित एक गरिमामय समारोह में उन्हें सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।सम्मान धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख, मानद कुलपति एवं सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय के करकमलों से प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान प्रेरणादायी परंपरा है।इस अवसर पर गौतम पाण्डेय, प्रतीक दूबे, राकेश पाण्डेय सहित धरा धाम परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने ई. शशांक पाण्डेय को सम्मान प्राप्त होने पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।