अत्यधिक जर्जर भवनों के सभी प्रवेश द्वार तत्काल कराएं बंद: डीएम 

Share
भदोही। डीएम शैलेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की मासिक समीक्षा बैठक हुई। जिसमें परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक योजनाओं, छात्र नामांकन, आधारभूत सुविधाओं और शिक्षा की गुणवत्ता की विस्तृत समीक्षा की गई। read more:https://pahaltoday.com/the-strait-of-hormuz-will-not-be-opened-by-agreement-alone-removing-marine-mines-will-take-time/इस दौरान डीएम ने शेष निर्माण कार्य जैसे बाउंड्रीवाल, टाइल्स लगाने के कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयसीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। शुद्ध पेयजल के लिए बड़े परिषदीय विद्यालयों की सूची तैयार कर चरणबद्ध वाटर कूलर लगाने और जल जीवन मिशन के तहत सभी स्कूलों में नल स्थापना शीघ्र पूर्ण कराने को कहा गया। जर्जर विद्यालय भवनों पर गंभीरता दिखाते हुए डीएम ने अत्यधिक जर्जर भवनों के सभी प्रवेश द्वार तत्काल बंद कर आवागमन प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए। जिनमें दरवाजे नहीं हैं वहां ईंट की चिनाई कर सुरक्षित बंद कराया जाए। ध्वस्तीकरण न हुए भवनों का तकनीकी परीक्षण कर सुरक्षित ढंग से ध्वस्तीकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। स्कूल परिसर के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइनों को गंभीर मुद्दा मानते हुए एक्सईएन विद्युत को 15 दिन में निस्तारण के निर्देश दिए। दुर्घटना पर विद्युत विभाग की जवाबदेही तय होगी। उन्होंने  शैक्षिक गुणवत्ता सुधार के लिए जिला टास्क फोर्स और ब्लॉक टास्क फोर्स को नियमित विद्यालय निरीक्षण कर कमियों का समयबद्ध निराकरण करने को कहा। आरटीआई के तहत शेष पात्र बच्चों का प्रवेश शीघ्र पूर्ण कर धनराशि समय से विद्यालयों को देने के निर्देश दिए गए। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पर्याप्त गार्ड व निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। चिकित्सा विभाग को दिव्यांग बच्चों के प्रमाण-पत्र शीघ्र बनाने के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि परिवहन भत्ता व सहायक उपकरण का लाभ मिल सके। डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग की उपलब्धियों की सराहना की। भदोही ने प्रदेश स्तर पर कायाकल्प रैंकिंग में 5वां, पुरातन छात्रों के सत्यापन में 3रा, यूडीआईएसई फीडिंग में 5वां, निपुण रैंकिंग 2025-26 में 25वां, डिजिटल पंजिका प्रयोग में 5वां, विद्यालय निरीक्षण में 2रा स्थान प्राप्त किया है। नवीन नामांकन-पंजीकरण और डीबीटी में जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। छात्र उपस्थिति में जनपद ‘ए’ ग्रेड श्रेणी में शामिल है।इस मौके पर सभी बीईओ, जिला समन्वयक, एसआरजी सदस्य व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन बीएसए शिवम पांडेय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *