स्योहारा । पुलिस की गोकशों के साथ हुई सीधी मुठभेड़ में एक शातिर अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने उसके एक अन्य साथी सहित गिरफ्तार कर लिया है। अंधेरे का फायदा उठाकर एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, गोकशी के उपकरण, एक बाइक और घटना स्थल से एक जीवित गोवंश (बछड़ा) बरामद किया है।
विदित रहे कि 1 सितंबर को ग्राम शाहपुर खेड़ी के पास बागन नदी किनारे गोकशी की घटना के संबंध में अज्ञात के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियुक्तों की तलाश में जुटी पुलिस टीम को 3 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी बाइक से ग्राम जुझैला के जंगल की तरफ आ रहे हैं।सूचना पर पुलिस टीम ने जुझैला जंगल मार्ग पर घेराबंदी की। इसी दौरान सामने से एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो खुद को घिरता देख बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा, जबकि दूसरे को मौके पर ही दबोच लिया गया। तीसरा आरोपी जंगल के अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteगिरफ्तार अभियुक्त फिरोज (घायल): पुत्र साकि (निवासी ग्राम शाहपुर खेड़ी, थाना स्योहारा)। इसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय बिजनौर भेजा गया है।विपिन: पुत्र ऋषिपाल सिंह (निवासी ग्राम कमाला, थाना स्योहारा)।एक अज्ञात साथी की तलाश जारी है।पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 02 अवैध तमंचे (315 बोर), 02 खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस (315 बोर) हथियार व औजार व वाहन के साथ गोकशी के उपकरण (01 चापड़, 02 छुरी, 02 रस्से आदि) तथा 01 प्लेटिना बाइक (नंबर UP 20BH 0747)।घटनास्थल के पास से 01 जीवित गौवंश का बछड़ा सकुशल रेस्क्यू किया गया।आपराधिक इतिहास पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। घायल फिरोज के खिलाफ चोरी, आबकारी और गोवध अधिनियम सहित कुल 4 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, अभियुक्त विपिन के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, पशु क्रूरता और गोवध अधिनियम के कुल 7 संगीन मामले स्योहारा थाने में पंजीकृत हैं।मुठभेड़ और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले (धारा 109 BNS) व आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में नया मामला दर्ज किया है। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर के नेतृत्व में उप-निरीक्षक प्रमोद कुमार, अरुण कुमार, सुरेश पाल, हेड कांस्टेबल मनोज, सरित, भीमपाल, अनुज राणा तथा कांस्टेबल रूपक, सुदेश राणा, सतपाल व अमित भाटी आदि शामिल रहे।