विधानसभा क्षेत्र के  अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

Share
नहटौर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संगठन का विस्तार करते हुए नहटौर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार ग्राम खंडसाल निवासी लखवीर सिंह को नहटौर विधानसभा क्षेत्र का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बसपा के जिलाध्यक्ष कविराज सिंह द्वारा 3 सितंबर 2026 को जारी आधिकारिक पत्र में बताया गया कि उच्च निर्देशों के क्रम में जनपद बिजनौर की नहटौर विधानसभा क्षेत्र (सुरक्षित) में अध्यक्ष पद हेतु लखवीर सिंह (सुपुत्र ऋषिपाल सिंह, निवासी ग्राम खंडसाल) के नाम पर मुहर लगाई गई है।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/लखवीर  सिंह के अध्यक्ष मनोनीत होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और जिलाध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी को मजबूत करने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *