राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर जोर

Share
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने और अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को जनपद न्यायालय परिसर में अधिकारियों व बैंक प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग ने की।
बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व, पुलिस अधीक्षक नगर, एआरटीओ, सीएमओ, अपर नगर आयुक्त, सभी एसडीएम और विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत देव दत्त भी उपस्थित रहे।
जनपद न्यायाधीश ने 12 सितंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जनपद से लेकर तहसील और ग्रामीण स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/उन्होंने कहा कि लोक अदालत आमजन को सरल, सस्ता और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। इसलिए सभी विभाग समझौता योग्य अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर निस्तारण के लिए प्रस्तुत करें।
उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों को ऋण वसूली समेत अन्य प्री-लिटिगेशन मामलों में पक्षकारों से प्रभावी संपर्क कर आपसी सहमति से मामलों के निस्तारण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। राजस्व, यातायात, नगर निकाय और बैंकिंग से जुड़े मामलों के अधिकतम निस्तारण पर भी जोर दिया गया।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देव दत्त ने सभी विभागों से समन्वय बनाकर लोक अदालत का व्यापक प्रचार करने और अधिकाधिक मामलों का निस्तारण सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। बैठक में अधिकारियों व बैंक प्रतिनिधियों ने लोक अदालत को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *