बड़हलगंज उपनगर में स्वामी कृष्णानंद गिरि जी महाराज को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी का महामंडलेश्वर बनाए जाने पर बुधवार को एक शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक नारों के बीच निकली इस शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा की अगुवाई गजराज ने की, जो लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे।यह शोभायात्रा पटना चौराहे से शुरू हुई और कॉलेज तिराहा, गोला तिराहा तथा सोती चौराहा होते हुए लेटाघाट पहुंची। यहीं पर इसका समापन हुआ। लेटाघाट पर श्री रामार्चन यज्ञ कार्यक्रम भी शुरू किया गया। पूरे रास्ते श्रद्धालुओं ने स्वामी कृष्णानंद गिरि जी महाराज पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया और महामंडलेश्वर बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/इस मौके पर स्वामी कृष्णानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर का पद उनके लिए सम्मान से ज्यादा एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वे सनातन धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को बचाने और बढ़ाने के लिए पूरी लगन से काम करेंगे। समाज में आपस में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है।शोभायात्रा में विधायक राजेश त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, सभासद दीपक शर्मा, सुनील यादव, सूरज सोनकर, अजय सर्राफ, पूर्व चेयरमैन सूरज जायसवाल, वीरू सोनकर, अजय सोनकर, प्रभुनाथ सोनी, गुलाब जायसवाल, सन्नी जायसवाल, संजय सोनी, अजय सोनी, राजकुमार भारती, अभिषेक सोनकर, मुन्नू पटवा, आलोक सिंह और मुख्य आयोजक चंदन देव समेत कई श्रद्धालु मौजूद थे।