ट्रक की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत

Share

बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र के सिरौलीगौसपुर में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में 62 वर्षीय फूलमती वर्मा की मौत हो गई। यह घटना रामनगर-बदोसराय मार्ग पर लोधपुरवा गांव के पास हुई, जब वह शौच से लौटकर घर आ रही थीं। एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका फूलमती वर्मा, पारस नाथ वर्मा की पत्नी थीं और लोधपुरवा गांव की निवासी थीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनका शरीर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया था। मृतका के बड़े बेटे जितेंद्र वर्मा ने बताया कि उनकी मां सुबह करीब 5 बजे घर से निकली थीं। लगभग 5ः25 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी मां सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई हैं।read more:https://pahaltoday.com/complex-disease-care/मृतका के भतीजे पंकज वर्मा के अनुसार, हादसा घर से करीब 200 मीटर दूर मुख्य मार्ग पर कटका नाला पुल के पास हुआ। फूलमती वर्मा अपने पीछे तीन बच्चों जितेंद्र, पूनम वर्मा और पुष्पेंद्र को छोड़ गई हैं। बड़े बेटे जितेंद्र और बेटी पूनम का विवाह हो चुका है। सूचना मिलते ही कोतवाली रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाली रामनगर के प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *