अमेठी। उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2026-27 में कृषकों को सामान्य बीज वितरण एवं निःशुल्क दलहनी फसलों के बीज मिनीकिट उपलब्ध कराने हेतु जनपद स्तर पर ई-लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। शासन की मंशानुरूप लाभार्थियों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ ई-लॉटरी पद्धति के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिनांक 11 मई 2026 को अपराह्न 4:00 बजे विकास भवन सभागार अमेठी में ई-लॉटरी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जिला विकास अधिकारी अमेठी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद में संचालित विभिन्न केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा वित्तपोषित योजनाओं के अंतर्गत किसानों को सामान्य बीज एवं निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरित किए जाने हैं। जिन विकासखंडों में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष बुकिंग अधिक प्राप्त हुई है, वहां लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।read more:https://worldtrustednews.in/surprise-inspection-by-chief-development-officer/
उन्होंने आगे बताया कि यह कार्यक्रम अपर कृषि निदेशक (बीज एवं प्रक्षेत्र), उत्तर प्रदेश, कृषि भवन लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित किया जा रहा है। वहीं जिन विकासखंडों में लक्ष्य के सापेक्ष बुकिंग कम प्राप्त हुई है, वहां पीओएस मशीन के माध्यम से सामान्य बीज एवं बीज मिनीकिट का वितरण किया जाएगा। उप कृषि निदेशक ने जनपद के उन सभी किसान भाइयों से अपील की है जिन्होंने बीज अथवा मिनीकिट के लिए बुकिंग कराई है कि वे दिनांक 11 मई 2026 को अपराह्न 4:00 बजे विकास भवन, अमेठी में आयोजित ई-लॉटरी कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रतिभाग करें।