दुलदुल कमेटी अध्यक्ष अख्तर खां ने कोतवाल व चौकी प्रभारी को किया सम्मानित 

Share
भदोही। नगर में मोहर्रम पर्व के सकुशल संपन्न होने पर दुलदुल कमेटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी अख्तर खां ने गुरुवार को कोतवाली भदोही के प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय एवं कस्बा चौकी प्रभारी भरत भूषण सिंह व उनकी पूरी टीम को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही इसके लिए मुबारकबाद दी। इस दौरान दुलदुल कमेटी के अध्यक्ष अख्तर खां ने कहा कि भदोही के इतिहास में यह पहला मौका था जब मोहर्रम पर्व बहुत ही शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में समय से पहले यौम-ए-आशूरा के दिन ताजिया जुलूस को संपन्न कराया गया। इसके लिए डीएम शैलेश कुमार व एसपी अभिनव त्यागी का कार्य काबिल-ए-तारीफ रहा। उन्होंने कहा कि डीएम-एसपी के कुशल नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने पर्व को खुशनुमा माहौल में संपन्न कराया। जिसका नतीजा रहा कि इस वर्ष समय से पहले सभी ताजिया को कर्बला में ठंडा कर दिया गया, जिससे भदोही की अवाम को गर्मी में बिजली को लेकर परेशानी काफी कम हुई। श्री खां ने कहा कि यौम-ए-आशूरा के दिन
पहले ताजिया को ठंडा करते-कराते रात एक बज जाया करता था और तब तक नगर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहती थी। जिसके चलते नगर की जनता को भीषण गर्मी के बीच काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सभी लोग ताजिया को ठंडा होने और उसके बाद सप्लाई आने तक का इंतजार किया करते थे।read more:https://pahaltoday.com/co-gave-instructions-for-action-against-anarchists-and-drug-addicts/ लेकिन इस बार पुलिस-प्रशासन की सूझ-बूझ से ताजिया तेजी से कर्बला तक पहुंचा। इससे नगर की अवाम को बड़ी राहत मिली। श्री खां ने कहा कि प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय व कस्बा चौकी इंचार्ज भरत भूषण सिंह की अथक प्रयास और उनकी टीम की कड़ी मेहनत रंग लाई। जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। दुललुल कमेटी के अध्यक्ष अख्तर खां ने भदोही के आवाम को भी बधाई दी। जिन्होंने मोहर्रम का चांद दिखने के बाद से निकलने वाले चौकी, अखाड़ा, मेहंदी व दुलदुल जुलूस के साथ ही ताजिया जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारा के बीच संपन्न कराने में सहयोग किया। इस मौके पर दुलदुल कमेटी के सदस्य एवं समाजसेवी मो.जावेद खां, हलीम खां, कमाल खान, इमरान खान, शानू खान, शाहिद सिद्दीकी मोनू आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *