जल निकासी ठप, सैकड़ों बीघे धान की फसल जलमग्न; किसानों को लाखों के नुकसान की आशंका

Share

बहराइच (पयागपुर)l बहराइच-गोंडा राजमार्ग पर पयागपुर बस स्टॉप से गल्ला मंडी तक जल निकासी व्यवस्था बाधित होने से क्षेत्र के किसानों की सैकड़ों बीघे धान की फसल पानी में डूब गई है। मालूम हो कि प्रत्येक गांव की पानी निकास के लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से बहराइच गोंडा मार्ग पर लाखों रुपए खर्च कर पुलो  का निर्माण कराया था लेकिन दबंग दुकानदारों ने बनी हुई सरकारी पुलों को पाठ कर सामने दुकान खड़ा कर दिया  जबकि इस मार्ग पर तमाम जनपद के आला अधिकारी के साथ तहसील के अधिकारी भी आते जाते हैं परंतु उनकी नज़रें इस तरफ नहीं  पड रही  जबकि उत्तर प्रदेश सरकार एक तरफ सरकारी जमीनों अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है,read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/समय रहते यदि प्रशासन ने दुकानदारों की तरफ से बद किये गये जल निकासी के पुलों और नालों को  नहीं खुलवाया गया तो   वह दिन अब दूर नहीं  बरसाती पानी खेतों के साथ  अब गांव के अंदर भी घुसने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि इस वर्ष महंगे बीज, खाद, मजदूरी और अन्य कृषि लागत वहन कर धान की रोपाई की गई थी, लेकिन जल निकासी न होने के कारण खेतों में लगातार पानी भरा रहने से फसल के खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। यदि जल्द पानी की निकासी नहीं कराई गई तो किसानों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता है और उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। ग्रामीणों एवं किसानों शिवकुमार सिंह, टेकचंद, टहलू बाबादीन दुबे, रामराज सैनी, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, धर्मराज सैनी, मेवा माली, पोद्दार माली, श्रीराम डाकिया बुधराम बारी सहित सैकड़ों किसानों ने प्रशासन से तत्काल बंद पड़े जल निकासी मार्गों को खुलवाने और स्थायी समाधान कराने की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उनकी मेहनत पर पानी फिर जाएगा और कई परिवारों के सामने आजीविका का गंभीर संकट उत्पन्न हो जाएगा। फिलहाल जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। तहसीलदार अंबिका प्रसाद ने बताया कि जानकारी मिली है समस्या का समाधान कराया जाएगा वहीं दूसरी तरफ जब  पंचायत अधिशासी अधिकारी प्रमिता  सिंह से दूरभाष पर बात करने की कोशिश की गई तो उनका  फोन नहीं उठा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *