कानपुर देहात कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और मानवीय व्यवहार की मिसाल बने जिला कारागार कानपुर देहात के डिप्टी जेलर डॉ. राजेश कुमार को जेलर के पद पर पदोन्नति मिली है।
*मृदुभाषी स्वभाव से जीता दिल डॉ. राजेश कुमार ने अपनी तैनाती के दौरान न सिर्फ कारागार की सुरक्षा-व्यवस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि बंदियों के साथ सुधारात्मक व संवेदनशील व्यवहार अपनाकर पूरे विभाग में अपनी अलग पहचान बनाई। उनका मृदुभाषी स्वभाव, निष्पक्ष कार्यशैली और पारदर्शी निर्णय लेने की क्षमता कारागार प्रशासन के लिए प्रेरणा बन गई। read more:https://pahaltoday.com/school-chalo-campaign-increased-awareness/
सहकर्मियों के अनुसार, डॉ. राजेश कुमार हमेशा हर समस्या को धैर्य से सुनते और नियमों के दायरे में रहकर समाधान निकालते थे। इसी वजह से बंदियों से लेकर स्टाफ तक सभी का उन्हें सम्मान मिला।*स्टार लगाकर किया गया सम्मानित*
पदोन्नति के उपरांत जिला कारागार के अधीक्षक धीरज कुमार, जेलर अरुण कुमार सिंह तथा आजमगढ़ कारागार के जेलर डॉ. विजय कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से डॉ. राजेश कुमार के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर पूरे कारागार परिसर में हर्ष का माहौल रहा।
*अधिकारियों ने दी बधाई, कही ये बातें*
अधीक्षक धीरज कुमार ने कहा, “डॉ. राजेश कुमार जैसे अधिकारी विभाग की रीढ़ हैं। उनकी पदोन्नति अन्य कार्मिकों के लिए भी प्रेरणा है।”
जेलर अरुण कुमार सिंह ने कहा, “डॉ. राजेश का व्यवहार हमेशा संतुलित और सहयोगात्मक रहा है। उनके साथ काम करके हमने अनुशासन और मानवता का बेहतर संतुलन सीखा है।”
जेलर आजमगढ़ डॉ. विजय कुमार पाण्डेय ने शुभकामनाएं देते हुए कहा, “डॉ. राजेश कुमार की निष्पक्षता और पारदर्शिता अनुकरणीय है। मुझे विश्वास है कि वे बागपत में भी अपने दायित्वों को पूरी लगन से निभाएंगे और विभाग का नाम रोशन करेंगे।
*बागपत में मिलेगा नया दायित्व*
कारागार मुख्यालय लखनऊ के आदेश पर डॉ. राजेश कुमार को अब 3 माह के लिए जिला कारागार बागपत में जेलर के रूप में तैनाती दी गई है। प्रशासन को पूर्ण विश्वास है कि वे वहां भी अपनी कार्यशैली से विभाग का नाम रोशन करेंगे।