राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए डा. इफ्तेखार खां का हुआ चयन

Share
बलिया। राजकीय इण्टर कालेज के कला शिक्षक डा.इफ्तेखार को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।वे 05 सितम्बर को राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार ग्रहण करेंगे।डा.खां के राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित होने से विद्यालय के छात्रों,शिक्षकों,पूर्व के छात्रों, शिक्षणेत्तर कर्मियों सहित जनपद के शिक्षा जगत व अन्य में हर्ष व्याप्त है। डा. खां को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। लोग डा. इफ्तेखार खां से मिलकर,काल करके,वाट्स एप मैसेज सहित अन्य सोशल मीडिया साइट्स के माध्यम से बधाईयां दे रहे हैं।छात्रों तथा पूर्व छात्रों एवं सहकर्मियों में खासा उत्साह देखा गया।जहां उक्त लोगों ने बुके, फूल-मालाओं एवं मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।दैनिक भास्कर से खास बातचीत में डा. इफ्तेखार खां ने कहा कि बहुत प्रसन्नता हो रही है।यह पुरस्कार हमारे उन सभी बच्चों को,हमारे साथी शिक्षकों,स्टाफ तथा जनपदवासियों को इसका श्रेय जाता है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteवहीं दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान विद्यालय के पूर्व छात्र डा. दिनेश मिश्रा(प्रवक्ता) ने कहा कि निश्चित रूप से आज का दिन हमारे लिए गौरव का क्षण है।पूरे जनपद के लिए गौरव का दिन है।सर कड़ी मेहनत,परिश्रम और आदर्श शिक्षक के रूप में इनकी जो स्वरूप है।उस वजह से कहीं न कहीं राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।तो आज बहुत गर्व की अनुभूति हो रही है।विद्यालय के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि डा.इफ्तेखार खां के साथ बीते आठ वर्षों से साथ कार्य कर रहा हूं।मैं देखता हूं कि कक्षा छह: से कक्षा 12 तक के बच्चों को ये प्रेरित करके उच्च शिक्षा के स्थान तक पहुंचा रहे हैं। विद्यालय में इनका योगदान दिया रहा है।जिले के किसी भी कार्यक्रम में वो बच्चों को मंच देते हैं।इनके द्वारा शिक्षित बच्चे उच्च पदों पर आसीन हैं।छात्र शिवम् तिवारी,ज्ञान प्रकाश शर्मा,समीर आदि ने कहा कि सर बहुत अच्छे तरीके से पढ़ाते हैं। शिक्षा में नव प्रयोग करते हैं।उत्साह वर्धन करते हुए हमें शिक्षा देते हैं।आज हम लोगों के लिए बहुत खुशी का दिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *