गाजीपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से बुधवार को विकास खंड रेवतीपुर की ग्राम पंचायत रेवतीपुर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की मौजूदगी में आयोजित चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क मरम्मत, राशन वितरण, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, राजस्व संबंधी मामलों, पेंशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं व सुझाव रखे।जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविरों के माध्यम से प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, बाल सेवा योजना, श्रम पंजीकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री, शौचालय, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और कन्या सुमंगला सहित सभी सरकारी योजनाओं का विशेष अभियान चलाकर प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। वहीं, एमओवाईसी रेवतीपुर में आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और सुगमता के साथ मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को गांवों का नियमित भ्रमण कर जनसमस्याओं का मौके पर समाधान करने तथा विकास कार्यों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने और गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।चौपाल में प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वे-2024 की सूची भी ग्रामीणों के समक्ष पढ़कर सुनाई गई। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े सभी मामलों का शीघ्र और प्रभावी समाधान कराया जाएगा।इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राजन राय, खंड विकास अधिकारी, जनपद स्तरीय अधिकारी, ग्राम प्रधान, शिक्षक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।