कटान प्रभावित हेतमापुर पहुंचे डीएम व एसपी, पुनर्वास को लेकर दिए निर्देश

Share

बाराबंकी। सरयू नदी के कटान से प्रभावित रामनगर तहसील के ग्राम हेतमापुर में शनिवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने पहुंचकर स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड की ओर से किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड शशिकान्त सिंह ने जिलाधिकारी को कटान नियंत्रित करने के लिए अब तक किए गए कार्यों और विभागीय प्रयासों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि कटान को न्यूनतम स्तर तक सीमित करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसके लिए उपलब्ध सभी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए 24 घंटे सतर्कता और लगातार निगरानी बनाए रखी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थिति में किसी भी बदलाव पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी रामनगर आकांक्षा गुप्ता को निर्देशित किया कि कटान से जिन ग्रामीणों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। प्रभावित परिवारों के स्थायी पुनर्वास के लिए भूमि का चिन्हांकन कर पात्र परिवारों को आवासीय पट्टे उपलब्ध कराने के साथ ही सरकारी आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत कराने की कार्रवाई प्राथमिकता से की जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री और भोजन की व्यवस्था निर्बाध रूप से मिलती रहे। कोई भी परिवार आवश्यक सहायता से वंचित न रहे। राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों की नियमित निगरानी कर प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता बाढ़ प्रभाकर प्रसाद, अधीक्षण अभियंता डीके वर्मा, एसडीएम रामनगर आकांक्षा गुप्ता, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड शशिकान्त सिंह, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *