भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने किया गांव का भ्रमण 

Share
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने किया गांव का भ्रमण
ग्रामीणों से मिलकर सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
भदोही। भाजपा किसान मोर्चा के जिला चंद्रशेखर सिंह ने बुधवार को मोढ़ मंडल के नेवादा कला गांव में भ्रमण किया। जहां पर ग्रामीणों से मुलाकात की। जहां पर उनके द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने ग्रामसभा के प्रधान दिनेश पाठक के घर से अपने कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद एक-एक कर गांव के सभी घरों तक पहुंचकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे किसान सम्मान निधि, जल मिशन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना सहित अन्य सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। गांव में स्थित शिवजी के मंदिर में पहुंचकर उन्होंने पूजा की और अपने कार्यक्रम का समापन किया। इस मौके पर प्रज्जवल दुबे एडवोकेट, विभव पाठक, शिवा सिंह, विकास दुबे, अंकुश शर्मा, पवन दुबे, अजय दीक्षित, विनीत दीक्षित, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *