जिला पंचायत सदस्य का व्हाट्सएप हैक, 48 हजार की मांग,पुलिसकर्मियों-पत्रकारों को भी भेजे गए फर्जी मैसेज

Share

बड़हलगंज में साइबर अपराधियों ने जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया है। हैकरों ने उनके परिचितों और शुभचिंतकों को मैसेज भेजकर 48 हजार रुपये की मांग की।read more:https://pahaltoday.com/get-as-many-cases-resolved-as-possible-within-the-time-limit-dm/
इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह से ही आलोक गुप्ता के मोबाइल पर लगातार फोन आने लगे, जिनमें लोग भेजे गए मैसेज की सच्चाई जानना चाह रहे थे। कई लोग इन संदेशों को देखकर हैरान थे, क्योंकि ये मैसेज विश्वसनीय तरीके से भेजे गए थे।चौंकाने वाली बात यह है कि साइबर ठगों ने स्थानीय पुलिसकर्मियों व पत्रकारों के नंबरों पर भी इसी तरह के फर्जी मैसेज भेजे। इससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।घटना की जानकारी मिलते ही आलोक गुप्ता ने तुरंत बड़हलगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच साइबर सेल को सौंप दी है।कोतवाल सुनील राय ने बताया कि आरोपियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध मैसेज पर बिना पुष्टि किए पैसे न भेजें और तुरंत संबंधित व्यक्ति या पुलिस को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *