₹2 लाख तक के बीमा दावों का वितरण, यूनियन बैंक ने लाभार्थी परिवारों को सौंपी आर्थिक सुरक्षा की सौगात

Share
गाजीपुर। जनपद के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय, गाजीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों के परिजनों को बीमा दावा राशि के चेक वितरित किए गए।read more:https://khabarentertainment.in/call-to-embrace-dr-syama-prasad-mookerjees-ideas-bjp-organizes-an-ideological-seminar/
कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत मात्र 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) तथा 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम वाली प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। किसी दुर्घटना अथवा असामयिक मृत्यु की स्थिति में इन योजनाओं के माध्यम से पात्र नामांकित परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।इसी क्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दोनों योजनाओं के पात्र बीमाधारकों के परिजनों को बीमा दावा राशि के चेक प्रदान किए गए। बैंक अधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि बेहद कम प्रीमियम में मिलने वाला यह बीमा कठिन परिस्थितियों में परिवारों के लिए बड़ा सहारा साबित होता है।चेक वितरण कार्यक्रम बैंक के अंचल प्रमुख वाराणसी टी. कामेश्वर राव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उप अंचल प्रमुख के. डी. गुप्ता, क्षेत्र प्रमुख गाजीपुर विनय शंकर, अग्रणी जिला प्रबंधक राजदेव कुमार सहित बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लाभार्थी परिवारों ने बैंक और भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *