नगीना । नगर में गणेश महोत्सव के तहत विभिन्न पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई है,जिसमे भक्तो का भारी सैलाब उमड़ रहा है।मोहल्ला सरायमीर में गणपति सेवा दल के गणपति बप्पा के पंडाल में बीती रात हलचल म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा श्री गणेश भजन सांध्य मे श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर गणपति सेवा दल द्धारा मोहल्ले के गणमान्य नागरिकों को सम्मानित भी किया गया। गणपति सेवा दल द्वारा मोहल्ला सराय मीर ,मंदिर भोला नाथ के निकट स्थापित श्री गणेश पंडाल में प्रतिदिन भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में बीती रात हलचल म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा श्री गणेश भजन संध्या का आयोजन किया गया। डायरेक्टर सुशील गुप्ता के निर्देशन में हलचल म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों क्रमशः खुशी गुप्ता,अलपिका अग्रवाल सहित आशू कंबोज,आरती गुप्ता ने अपनी मधुर आवाज में श्री गणेश के भजनों को सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोऱ कर दिया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/नजीबाबाद से आये मेहमान कलाकार बबलू नादान ने अपनी दमदार प्रस्तुति से पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को तालियां बजाने पर विवश कर दिया।इस अवसर पर गणपति सेवा दल के अध्यक्ष पवन कंबोज ने मोहल्ले के गणमान्य नागरिकों क्रमशः पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष लाला विनोद कुमार ,पूर्व प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार अग्रवाल,पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रभात चंद गुप्ता,सुधीर कुमार अग्रवाल,सुबोध कुमार गिलोत्रा,अरुण कुमार एडवोकेट,वीरेन्द्र कुमार अग्रवाल(अध्यक्ष मंदिर भोला नाथ कमेटी)को पटका पहना कर सम्मानित किया,जबकि हलचल म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर सुशील गुप्ता द्वारा नगर में संगीत के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए लाला विनोद कुमार अग्रवाल व प्रभात चंद गुप्ता ने अपना अपना पटका सुशील गुप्ता को पहनाकर सम्मानित किया।भजन संध्या के उपरांत श्री गणेशजी की आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।