भजन सुनकर श्रद्धालुगण भावविभोर 

Share
हल्दौर। गांव वाटपुरा स्थित दा राॅयल कोर्ट बैंक्वेट हॉल में चल रही चार दिवसीय श्रीकृष्ण कथा का गुरुवार की रात भजन संध्या के बाद समापन हो गया। कथा में श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथा व्यास आचार्य इन्द्रेश मिश्रा जी ने भगवान श्रीकृष्ण की कथा का हृदयस्पर्शी वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ कमाया। कथा के समापन पर गुरुवार की देर शाम आयोजित भजन संध्या में श्री वृंदावन धाम से पहुंची श्रुति दुबे जी ने भगवान श्रीकृष्ण के सुंदर-सुंदर भजन सुनाये। भजनों पर श्रद्धालुगण झूमने पर मजबूर हो गये। जानकारी के अनुसार कथा में मुख्य अथिति के रूप में डॉक्टर रचना पाल और भारतीय किसान यूनियन चदूनी के जिला अध्यक्ष भूदेव सिंह सहित डाक्टर सोहित सिंह,  दीपक शर्मा, नरेश तोमर, प्रिंस  सुशांत आदि रहे। प्रसाद की सेवा शरद कुमार व सुशांत सिंह की रही। इस अवसर पर समाजसेवी रोहित तोमर ने कहा कि इस तरह के आयोजन से भक्तिभाव बढ़ता है तथा सहयोग की भावना जागृत होती है। उन्होंने कथा में किसी भी तरह का सहयोग करने वाले ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *