शेरकोट । नगर के मोहल्ला समनासराय स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कथा प्रारंभ होने से पूर्व महिलाओं ने सामूहिक कलश यात्रा निकालकर क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना दिया।कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर पहुंची। यात्रा में शामिल महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भगवान के जयकारे लगाए। कथा का वाचन कथा व्यास पंडित आचार्य हनु भारद्वाज द्वारा किया जा रहा है।कलश यात्रा के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञ में मुख्य यजमान वीनित त्यागी एवं उनकी धर्मपत्नी आरती त्यागी रहे। आयोजन में आरती त्यागी, शीला त्यागी, विमलेश, सुधा रानी, रणजीत सिंह दारा, विशाल भारद्वाज, करण सिंह, जयप्रकाश चौहान, जयपाल त्यागी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।