*भक्तों ने धूमधाम के साथ मनाया बुढ़वा मंगल*

Share
*पहल टुडे रसूलाबाद, कानपुर देहात।* रसूलाबाद तहसील क्षेत्र में भादों माह के बुढ़वा मंगल का पर्व बड़ी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।बजरंगबली के जयकारों से पूरा कस्बा गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी महाराज को सिंदूर का चोला चढ़ाकर परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। मंदिरों में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।इस पावन पर्व पर रसूलाबाद कस्बे से लेकर देहात तक जगह-जगह विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। आयोजकों ने भक्तों को पूड़ी-सब्जी, हलवा-पूरी का प्रसाद वितरित किया। भक्तों ने बड़े चाव से भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।भादों के इस अंतिम बुढ़वा मंगल को लेकर युवाओं व व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *