देवांश प्रथम, अनुराग यादव द्वितीय, अभिनव तृतीय स्थान पर

Share

जौनपुर। राज्यपाल सचिवालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह-2026 के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर स्थित रज्जू भैया संस्थान में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. वंदना सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय परिसर के साथ-साथ जनपद जौनपुर एवं गाजीपुर के सम्बद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।राज्यपाल सचिवालय द्वारा निर्धारित विषयों के अनुसार प्रतियोगिता चार विषयों— भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था कैसे बना, राज्य सरकार के दो अच्छे कार्य, भारत सरकार के दो अच्छे कार्य तथा पिछले 10 वर्षों में विश्वविद्यालय/संस्थान में चिकित्सा, कृषि, शिक्षा एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में किए गए विशिष्ट कार्य— पर आयोजित की गई।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देवांश श्रीवास्तव (तिलकधारी सिंह महाविद्यालय, जौनपुर) ने प्रथम, अनुराग यादव (विश्वविद्यालय परिसर) ने द्वितीय तथा अभिनव यादव (मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज, जौनपुर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शशिकांत यादव के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के सफल संचालन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों प्रभात तिवारी, हर्ष यादव एवं अर्पिता यादव ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।इस अवसर पर प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, डॉ. अनुराग मिश्र, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. मिथलेश यादव, डॉ. सुजीत चौरसिया, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. अजीत सिंह, प्रो. प्रमोद कुमार, डॉ. वनिता सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकगण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *