27 अक्टूबर से लगेगा देवा मेला, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

Share

बाराबंकी। प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी-2026 के आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में देवा मेला एवं प्रदर्शनी समिति की बैठक हुई। इसमें मेले की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं पर मंथन किया गया। बैठक में तय हुआ कि देवा मेला 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक आयोजित होगा। मेले में मुशायरा, कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलकूद और मनोरंजन से जुड़े आयोजन भी होंगे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, चिकित्सा, शौचालय और विश्राम स्थल समेत सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/ उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं और मेलार्थियों की सुविधा व सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए उप समितियों का गठन कर विभागवार जिम्मेदारियां तय करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में आय-व्यय, पशु बाजार, अस्थायी दुकानों और स्टॉलों की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। डीएम ने सभी तैयारियों की कार्ययोजना बनाकर उन्हें समयबद्ध ढंग से पूरा करने को कहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल समेत समिति के सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *