भदोही। आगामी प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर नगर पंचायत नई बाजार की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ कराने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की मांग को लेकर भाजपा नेता राजीव मोदनवाल ने गुरुवार को विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) इंजीनियर एसपी पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की। जहां पर उनके द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।राजीव मोदनवाल ने एसडीओ को मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया कि त्योहारों के दौरान नई बाजार के बाजारों, प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नागरिकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। ऐसे समय में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और विद्युत सुरक्षा अत्यंत आवश्यक हो जाती है।
read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/उन्होंने कहा कि वर्तमान में नगर क्षेत्र में बार-बार विद्युत कटौती, लो-वोल्टेज, जर्जर एवं लटकते तार, क्षतिग्रस्त पोल और खराब स्ट्रीट लाइटों के कारण आम नागरिकों और व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से त्योहारों के दौरान इन खामियों से दुर्घटना और जनहानि की आशंका बनी रहती है। भाजपा नेता ने मांग की कि जर्जर व ढीले तारों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए, क्षतिग्रस्त पोलों को बदला जाए, अंधेरे वाले प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर रोशनी की समुचित व्यवस्था हो, लो-वोल्टेज और कटौती की समस्या का स्थाई समाधान किया जाए और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सुरक्षा जांच कराई जाए। साथ ही उन्होंने विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देने की भी मांग की। एसडीओ ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।