बेटियों ने एसपी और सीओ को बांधी राखी, मिला सुरक्षा का भरोसा

Share

बाराबंकी। रक्षाबंधन से एक दिन पहले एसपी कार्यालय में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। बालिकाओं ने पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय और सीओ सिटी संगम कुमार को राखी बांधकर उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन की कामना की। पुलिस अधिकारियों ने भी बालिकाओं को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बालिकाओं को उपहार भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/समाज में बेटियों को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बेटियों की सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस हमेशा तत्पर रहेगी। कार्यक्रम में बालिकाओं ने पुलिस अधिकारियों से आत्मीयता से बातचीत की और उत्साह के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। एसपी कार्यालय में इस दौरान सौहार्द और अपनत्व का माहौल रहा। पुलिस अधिकारियों ने भी बालिकाओं के साथ परिवार के सदस्यों की तरह स्नेहपूर्ण व्यवहार किया। उपहार मिलने पर बालिकाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। आयोजन ने भाई-बहन के रिश्ते में निहित प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संदेश को मजबूती दी। साथ ही पुलिस और आमजन के बीच विश्वास व जुड़ाव बढ़ाने का संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *