दुल्लहपुर (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत रविवार, 05 जुलाई 2026 को दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध या अन्य आपात स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। इस अवसर पर 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102/108 एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर सुरक्षा, संदिग्ध लिंक, एसएमएस, वेबसाइट और ऑनलाइन गोपनीयता (Privacy) से जुड़ी आवश्यक सावधानियों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।read more:https://pahaltoday.com/city-international-school-inaugurated-in-devan/
इस जागरूकता कार्यक्रम में दुल्लहपुर थाना के हेड कांस्टेबल पंकज शुक्ला, महिला आरक्षी शालिनी सिंह एवं उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह ने उपस्थित महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें किसी भी प्रकार की घटना होने पर बिना डर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।