सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर में संस्कृति बोध परियोजना बैठक आयोजित

Share
अमेठी। सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, केशव नगर अमेठी में गुरुवार को वंदना सत्र के दौरान विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय अभियान प्रमुख संस्कृति बोध परियोजना राजेंद्र देव त्रिपाठी के निर्देशन में प्रतापगढ़ संकुल की संस्कृति बोध परियोजना बैठक आयोजित की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार पाण्डेय ने अतिथियों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। परिचय कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य अजय सिंह ने किया।read more:https://pahaltoday.com/bjp-workers-celebrated-their-election-victory-by-distributing-sweets/मुख्य वक्ता राजेंद्र देव त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को आदर्श दिनचर्या एवं भारतीय संस्कृति के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का गौरवशाली राष्ट्र है, जहां भूमि को माता का स्वरूप माना गया है। भारत विविधता में एकता, आध्यात्मिकता, संस्कृति और महान विभूतियों की भूमि है। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्र गौरव की भावना को आत्मसात करने का आह्वान किया।बैठक में प्रतापगढ़ संकुल के संस्कृति बोध परियोजना के समस्त प्रमुख एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार पाण्डेय ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *