बरसात के बीच रक्षाबंधन की खरीदारी को बाजार में उमड़ी भीड़

Share
शेरकोट । रक्षाबंधन पर्व को लेकर शेरकोट के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। लगातार हो रही बारिश के बावजूद बहनें अपने भाइयों के लिए राखी खरीदने बाजार पहुंच रही हैं। बाजार में जगह-जगह रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की दुकानें सजी हुई हैं, जहां महिलाओं और बच्चों की भीड़ दिखाई दे रही है। राखियों के साथ-साथ मिठाई, कपड़े, गिफ्ट आइटम, चूड़ियों और सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। दुकानदारों ने रक्षाबंधन को देखते हुए विभिन्न डिजाइनों और कीमतों की राखियां उपलब्ध कराई हैं।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteबच्चों को आकर्षित करने के लिए कार्टून, लाइट और विभिन्न पात्रों वाली राखियां भी बाजार में मौजूद हैं।बारिश के कारण कुछ समय के लिए बाजार की रफ्तार धीमी जरूर हुई, लेकिन मौसम की परवाह किए बिना लोग त्योहार की खरीदारी में जुटे रहे। बहनों में भाई की कलाई पर राखी बांधने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। वहीं, मिठाई और उपहार की दुकानों पर भी ग्राहकों की संख्या बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आए।दुकानदारों का कहना है कि रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है। त्योहार को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल से व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *