महराजगंज तराई (बलरामपुर ) तुलसीपुर विद्युत उपकेंद्र के कौवापुर फीडर के अंतर्गत ग्राम कंदैला में बिजली की गंभीर समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। गर्मी के मौसम में यहां बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। एक सप्ताह से जला ट्रांसफार्मर न बदलने को लेकर उपभोक्ता राजेश कुमार , संजय , सूर्यकांत, सुशील , अशोक , महेश , अमित वर्मा, लाला, बृजेश मिश्र, दिनेश यादव, रत्नेश, रजत, मोहित मिश्र, संतोष वर्मा, आदि ने प्रदर्शन करके बताया कि गांव में एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर जला है जिसको शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग ने बदलने की जहमत नहीं उठाई है।read more:https://pahaltoday.com/bku-protests-against-smart-meters/
जिससे उपभोक्ताओं का गर्मी में बुरा हाल है।ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के गांवों में बिजली की सप्लाई सामान्य है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से की है। जेई दयाराम तुलसीपुर ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।