गोरखपुर : यूपी पुलिस के सिपाही अभिषेक यादव ने गोरखपुर में जिला अस्पताल से पुलिस की वर्दी पहनकर 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण की दुष्कर्म कर हत्या कर दी। गुरुवार तड़के चिवटहा पुल से नीचे से मासूम बच्ची का शव बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी सिपाही अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया।वह घटना से इनकार कर रहा, लेकिन सीसीटीवी फुटेज मिले सबूतों के बाद शव बरामद किया गया है। एसएसपी ने आरोपी सिपाही को बर्खास्त करने की रिपोर्ट भेज दी है। आरोपी पर एनएसए भी लगाया जाएगा।आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना इलाके के गोपालगंज निवासी बच्ची के पिता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह पिछले चार वर्षों से परिवार के साथ गोरखपुर में रहकर ई-रिक्शा चलाते हैं। 27 जुलाई को उनकी बड़ी बेटी की तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी 10 वर्षीय बेटी अस्पताल में खाना लेकर पहुंची थी।बहन को खाना खिलाने के बाद वह रात करीब नौ बजे घर के लिए निकली, लेकिन घर नहीं पहुंची। परिजनों ने अस्पताल परिसर और आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।इसके बाद कोतवाली थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया।जांच के दौरान अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में पुलिस की वर्दी पहने एक युवक बच्ची को बाइक से ले जाता दिखाई दिया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान सिपाही अभिषेक यादव के रूप में की। read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/
पुलिस आरोपी सिपाही को किया गिरफ्तार
गुरुवार तड़के बच्ची का शव बरामद होने के बाद मामले में हत्या की धाराएं भी बढ़ा दी गईं। पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ कर हत्या के कारण और वारदात की पूरी परिस्थितियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।