आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की प्रभारी अर्चना राठौर ने संगठन को मजबूत करने और जनता से सीधा जुड़ाव बढ़ाने के उद्देश्य से जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। वह लगातार गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद स्थापित कर रही हैं और स्थानीय समस्याओं को सुन रही हैं।read more:https://pahaltoday.com/heavy-vehicles-taken-action-against-in-drink-and-drive-campaign-dozens-challaned/मंगलवार को भी अर्चना राठौर ने विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनते हुए क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
दौरे के दौरान अर्चना राठौर ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ग्रामीणों से समर्थन और आशीर्वाद भी मांगा। महिलाओं और युवाओं के साथ आयोजित चौपालों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। क्षेत्र में उनके इस सक्रिय जनसंपर्क अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधानसभा क्षेत्र में अर्चना राठौर की बढ़ती सक्रियता कांग्रेस संगठन को मजबूती देने में अहम भूमिका निभा सकती है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पहुंच बनाकर जनता के बीच भरोसा कायम करने की रणनीति पर भी पार्टी काम करती नजर आ रही है।