पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस ने जताया रोष।

Share
फतेहपुर। मौजूदा भाजपा सरकार द्वारा हाल में पेट्रोल, डीजल, सी एन जी, व व्यावसायिक गैस सिलेंडरों में बढ़ी कीमतों को लेकर आज जिला व शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कचेहरी प्रांगण में सरकार विरोधी नारों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया ।read more:https://pahaltoday.com/dm-and-sp-held-a-meeting-with-traders-regarding-strengthening-of-trader-security/प्रदर्शन के दौरान नेतृत्व कर रहे शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि एक ओर मौजूदा भाजपा सरकार के मुखिया मोदी जनता को पेट्रोल डीजल व गैस की किल्लत बताते हुए बचत की बात करते हैं वहीं दूसरी ओर अन्य सैकड़ों देशों को रिफाइन कर तेल बेचा जा रहा है यह कहां का न्याय है। उन्होंने आगे कहा कि जनता को हर मोड़ पर मूर्ख बनाना मोदी की फितरत बन चुकी है जब की हमारे नेता राहुल गांधी ने पहले ही हर मोड़ पर इन्हें आगाह करने का काम किया है है परन्तु उनकी आवाज दबाकर जनता को भ्रमित करना ही इनका एक मात्र उद्देश्य है जो देश हित में उचित नहीं है। वरिष्ठ नेता शेख एजाज अहमद ने कहा कि चंद मीडिया के बलबूते तमाम कुचक्र से सत्ता में काबिज भाजपा आज देश के हर सच्चे नागरिक की नजरों में गिर चुकी है परन्तु देश निश्चित ही एक भयावह स्थिति में पहुंच चुका है उन्होंने आगे कहा कि जहां तमाम पड़ोसी मुल्क में पेट्रोल डीजल की कीमतों में गिरावट देखी गई है वही भारत में कीमत वृद्धि आश्चर्य जनक प्रतीत होती है एवं ऐसा लगता है कि विश्व में केवल भारत ही ऐसा देश है जो मंदी से जूझ रहा है। प्रदर्शन में वरिष्ठ महिला नेता संतोष कुमारी शुक्ला, प्रदेश सचिव शोभा दुबे, पार्टी प्रवक्ता ई देवी प्रकाश दुबे, ब्रजेश मिश्रा, कलीम उल्ला सिद्दीकी आदि ने भी सरकार को जमकर कोसा। प्रदर्शन के दौरान महिला नेता पप्पी राजपूत, शकीला बानो, आशीष गौड़,राजेंद्र लोधी, राजीव लोचन निषाद, जे पी पासवान, पं० राम नरेश, सैयद सहाब अली, निजामुद्दीन, मनोज घायल, नरेन्द्र सिंह रिक्की, आदित्य श्रीवास्तव, फजलुर्रहमान, नवनीत तिवारी,चौधरी मोइन राइन,आनंद सिंह गौतम, नजमी कमर, डॉ अब्दुल हमीद, बसीर अहमद,कौशल कुमार शुक्ला, शुभम दुबे, नौशाद,अजय बच्चा सलीम शेख, धर्मेंद्र सिंह, अब्दुल रज्जाक,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *