BSP का बढ़ा जनाधार, अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र में एक दर्जन लोगों ने थामा हाथी का दामन

Share
फतेहपुर।विधानसभा अयाह शाह के बूथ संख्या 137/138 पर बहुजन समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बहुजन समाज पार्टी फतेहपुर के जिला अध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट ने की।read more:https://pahaltoday.com/strong-booths-are-the-basis-of-bjps-victory-shankar-giri/बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सतीश जाटव, चिंतामणि वर्मा, विवेक कुमार माधुरे, मनोज गौतम, गुलाब पासी, एम.पी. भास्कर, बाराती लाल निषाद एवं राजपाल गौतम उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लल्लू पाल की अगुवाई में पंकज पाल, बाबू प्रसाद पाल, रामबाबू पाल, संतलाल पाल, रामकिशोर पाल, चंद्रशेखर पाल, राजेंद्र पाल, प्रहलाद पाल, संतोष पाल सहित लगभग एक दर्जन लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी नव सदस्यो का माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बहन मायावती को पुनः मुख्यमंत्री बनाने तथा अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी को विजय दिलाने के लिए पूरी मजबूती के साथ कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *