दाल बेचने के बहाने की रेकी फिर घर में घुसकर उड़ाया

Share
महराजगंज तराई (बलरामपुर) ।महराजगंज तराई क्षेत्र के सुदर्शनजोत गांव में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने चांदी के जेवर, दो लाख रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त सैंट्रो कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार गिरोह के एक सदस्य ने गांव में दाल बेचने के बहाने घर की रेकी की थी, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने
बताया कि ग्राम सुदर्शनजोत निवासी सुमित सिंह ने तहरीर दिए था कि 22-23 मई की रात अज्ञात चोर घर की पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुस गए और अलमारी में रखे जेवर व 45 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस और सर्विलांस टीम को खुलासे के लिए लगाया गया था। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि टीम ने रविवार को गगनचक टोल प्लाजा बहराइच के पास से जाबिर अंसारी, आसिफ खान, बृजलाल और धनाजी सेंडे को गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों के कब्जे से एक सोने का हार, मंगलसूत्र, चार कंगन, दो अंगूठियां, एक चेन, एक जोड़ी चांदी की पायल, चार बिछिया, दो लाख रुपये नकद तथा र घटना में प्रयुक्त सैंट्रो कार बरामद की है। आरोपियों ने बताया कि गिरोह का सदस्य नसीम गांव-गांव घूमकर दाल बेचने का काम करता है। उसने सुदर्शनजोत पहुंचकर सुमित सिंह के घर की रेकी की और चोरी के लिए उसे चिह्नित किया।read more:https://pahaltoday.com/patients-machines-and-hackers-the-health-systems-new-crisis/ इसके बाद 22-23 मई की रात नसीम, जोखे उर्फ चोखे, छोटन्न उर्फ छोटेलाल, जाबिर अंसारी और आसिफ खान कार से गांव पहुंचे। सभी ने घर की पिछली दीवार फांदकर प्रवेश किया और अलमारी का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चोरी कर ली। बाद में चोरी के जेवर बहराइच के सर्राफ बृजलाल को बेचे गए, जिसने उन्हें धनाजी सेंडे को सौंप दिया। दो हिस्ट्रीशीटरों पर दर्ज हैं 50 से अधिक रिपोर्ट पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी जाबिर अंसारी और आसिफ खान हिस्ट्रीशीटर हैं। जाबिर अंसारी के खिलाफ हत्या के प्रयास, चोरी, डकैती, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत 50 से अधिक एफआईआर दर्ज है, जबकि आसिफ खान पर भी डकैती, लूट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट सहित करीब 20 मामले दर्ज हैं। चोरी का अधिकांश माल बरामद कर लिया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *