ज्येष्ठ माह के छठवें मंगलवार पर आज होगा भव्य भंडारा, पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी होंगे मुख्य अतिथि

Share
बड़हलगंज। ज्येष्ठ माह के छठवें मंगलवार के पावन अवसर पर मंगलवार, 9 जून को गोला तिराहा स्थित ठाकुर द्वारे के प्रांगण में चरणपादुका कुटी नौजवान मंच के नेतृत्व में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है तथा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इसकी जानकारी प्रभुनाथ सोनी, वीरू सोनकर एवं अशोक जायसवाल ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि धार्मिक आस्था एवं जनसेवा की भावना से आयोजित इस भंडारे में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी का आगमन होगा।आयोजकों के अनुसार हजारों भक्तों के लिए प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है। भंडारे में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है।read more:https://pahaltoday.com/visit-goa-and-see-the-temples-here-too/
उन्होंने बताया कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है और इस अवसर पर आयोजित भंडारे में शामिल होकर श्रद्धालु पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं।आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने तथा धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।इस दौरान वीरू एडवोकेट, अमित मद्देशिया, राजेश गुप्ता, डॉ. राम जायसवाल, धर्मराज सोनकर, संदीप सिंह, गिरीश जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *