ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों का जल्द दिलाया जाए मुआवजा -नेपाल सिंह

Share
ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों का जल्द दिलाया जाए मुआवजा -नेपाल सिंह
पहल टुडे
ललितपुर- बीते दिनों जिले में अचानक हुई भीषण बारिश व ओलावृष्टि नें फसलों को बुरी तरह बर्बाद कर दिया है। पकने की कगार पर खड़ी फसलें जमींदोज हो गई हैं। किसानों के सामने अंधेरा और निराशा के सिवा कुछ नजर नहीं आ रहा है। समाजवादी पार्टी ने किसानों का दर्द समझते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जिलाधिकारी के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा हैं।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने बताया कि जनपद के अनेक गांवों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि हुई। जिससे फसलें बर्बाद हो गयी है। पकने के कगार पर खड़ी फसल तेज हवा चलने व ओलावृष्टि से जमींदोज हो गई है। आंधी के चलते पेड़ टूट गए हैं। दलहनी , तिलहनी फसल व गेहूं की फसल जमींदोज हो गई है। आंधी पानी से फसल बर्बाद हो गई है। ललितपुर के कई गांवों में तेज आंधी के साथ बरसात व ओलावृष्टि हुई है। ऐसे में किसानों का भारी नुकसान हुआ है। किसानों के इस कठिन समय मे समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा राशि दी जाए। किसान कर्ज के चलते आत्महत्या करने को मजबूर है। साथ ही गांव से शहर आने वाले किसानों के यातायात पुलिस ऑनलाइन चालान कर देते हैं, जिसके चलते वह काफी परेशान हैं। वहीं बढ़े हुए बिजली के बिलों के कर्ज को माफ किया जाए। ताकि किसानों को कुछ हद तक राहत मिल सके। किसान के्रडिट कार्ड का कर्ज सरकार माफ करे। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों से बिचौलियों को दूर किया जाए। ताकि किसानों को योजनाओं का सीधे तौर पर लाभ मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव किसान, नौजवानों की हितैषी पार्टी रही है, जब जब उनके अधिकारों पर कुठाराघात होगा, तब तब सपा उनके साथ खड़ी होकर संघर्ष करती रहेगी। इस दौरान प्रान्तीय सचिव आल्हा प्रसाद निरंजन, महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा, पूर्व जिला महासचिव लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, हरीबाबू शर्मा, सोन सिंह यादव डुलावन, तुलसीराम अहिरवार, मोहम्मद अनवर खान, मूरत सिंह यादव, अरशद मंसूरी, आकिब मंसूरी, हरी सिंह यादव जिजयावन, सूरज भान यादव, राजकुमार यादव, नरेन्द्र सिंह यादव, मोहम्मद इखलाक मंसूरी, जयराम सेन, राजकुमार, परवेश पठान, गौरव विश्वकर्मा, राजेश गंधर्व, जयराम सिंह, राममूर्ति तिवारी, अशवेन्द्र यादव, माधव सिंह यादव, जलील मंसूरी, राजेन्द्र सिंह यादव, नीलू रजक, संजय रजक, सचिन सोलंकी, शैलेन्द्र सिंह यादव, गौरीशंकर यादव, फैजान अली, रामपाल सहित अनेकों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *