रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर की गई चर्चा

Share
ललितपुर- मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय ललितपुर में आयोजित रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक में जुलाई माह में प्रस्तावित संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की सफलता पर गहन चर्चा की गई, जिसमें उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में जन-जागरूकता कार्यक्रमों को प्रमुख प्राथमिकता दी गई, ताकि अभियान को धरातल पर पूर्ण गुणवत्ता के साथ संचालित किया जा सके।बैठक में रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करते हुए स्पष्ट किया गया कि रेड क्रॉस सोसाइटी ललितपुर द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन में पूर्ण सहयोग किया जाएगा। अभियान के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी ललितपुर जनजागरुकता हेतु सभी संभव प्रयास करेगी। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ रामनरेश सोनी ने बताया कि जनजागरुकता हेतु संचारी रोग यथा क्षय रोग, कुष्ठ रोग, डायरिया, इन्फुएंजा आदि संचारी रोगों के बारे में जानकारी दी जाएगी। जनमानस को साफ सफाई से रहने सही तरीके से हाथ धोने के बारे में जानकारी दी जाएगी एवं झाड़ियों में रहने वाले माइट्स तथा चूहे एवं छछूदरों से फैलने वाले रोगों के बारे में बताया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/a-unique-initiative-by-the-teachers-of-pm-shri-samvilian-vidyalaya-to-show-family-like-affection-towards-the-students/बैठक के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ सौरभ सक्सेना ने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान कि गाइडलाइन के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस महत्वपूर्ण बैठक में डॉ एसपी पाठक, संतोष शर्मा अजय बरया, डॉ अक्षय टड़या,  अनिल अंचल,  राजेश लिटौरिया, डॉ अजय जैन रसिया, डॉ अनूप श्रीवास्तव, डॉ जगजीत सिंह सरदार, डॉ गजेंद्र सिंह, डॉ अवधेश तिवारी, डॉ स्वामी प्रसाद, डॉ अनिल जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने सामूहिक रूप से अभियान को एक सफल जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *