देवर पर अश्लील हरकत का आरोप, विरोध करने पर महिला की पिटाई

Share

बड़हलगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ अश्लील हरकत और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 15 जून की दोपहर वह घर के कमरे में लेटी थीं। इसी दौरान उनका देवर कमरे में पहुंचा और उनके बगल में बैठकर गलत नीयत से शरीर को स्पर्श करने लगा। विरोध करने पर भी वह नहीं माना और दोबारा अशोभनीय हरकत करने लगा।आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी नाराज हो गया और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसका भाई भी मौके पर पहुंच गया और दोनों ने मिलकर महिला को बाल पकड़कर, घूंसे-लात से पीटा।read more:https://pahaltoday.com/retired-teachers-and-shikshamitras-honored-at-baragaon-brc/पीड़िता का कहना है कि मारपीट में उसके पीठ, हाथ, सीने और चेहरे पर चोटें आईं तथा मुंह और नाक से खून बहने लगा। साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 110, 115(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *