अपना दल विधान मंडल दल के नेता एवं नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने ड्रीम हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधानसभा क्षेत्र के जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के भवानियापुर में एक पर्यटन हब विकसित किया जा रहा है , जहां व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और विभिन्न प्रकार की आवश्यक वस्तुएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। इसका लाभ न केवल क्षेत्रीय नागरिकों बल्कि आसपास के जिलों के लोगों को भी मिलेगा।विधायक ने बताया कि नानपारा में शीघ्र ही रोडवेज बस स्टॉप की स्थापना की कराई जाएगी । साथ ही शाहदत इंटर कॉलेज मैदान में हेलिपैड का निर्माण कराया जाएगा।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/ उन्होंने कहा कि नगर की बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा तथा खराब खंभों और तारों को दुरुस्त कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि नानपारा नगर स्थित शहीद स्मारक पर भव्य तिरंगा ध्वज स्थापित किया जाएगा। सरस्वती विद्या मंदिर मार्ग का निर्माण कराया जाएगा तथा स्टेशन रोड की जर्जर सड़क का भी पुनर्निर्माण होगा। नगर का अतिक्रमण हटवाया जाएगा lविधायक ने कहा कि नानपारा में यूनानी एवं आयुर्वेदिक अस्पताल के नए भवन के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके अलावा महिला महाविद्यालय की स्थापना के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।उन्होंने यह भी बताया कि वर्षों से जर्जर नानपारा नगर से रुपईडीहा बाइपास तक जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण के लिए उन्होंने लंबे समय तक प्रयास किया था।अंत में विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र 283 नानपारा के समग्र विकास और नागरिकों की सुविधाओं के लिए वह हरसंभव प्रयास करते रहेंगे, ताकि क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इस मौके पर हरिहर वर्मा, सौरव वर्मा सभासद चमन चौरसिया आदि मौजूद रहे l