बीना, सोनभद्र। बीना चैकी अंतर्गत बांसी विधुत विभाग के कार्यालय के सामने शक्तिनगर-वाराणसी मुख्य मार्ग पर शाम करीब 5.30 बजे के करीब बीना की ओर से कोयला लेकर जा रहा एक ट्रेलर का डाला खुलने से कई कुंतल कोयला हाईवे पर बिखर गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी राहगीर इसके चपेट में नहीं आया। घटना के बाद वाहन मालिकों व देखरेख करने वालों के द्वारा कोयले को लोडर के माध्यम से हटवाया गया। बीना क्षेत्र अंतर्गत बांसी में एनसीएल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां कोयला लदा ट्रेलर का डाला (ढक्कन) खुलने से सड़क पर कई टन कोयला बिखर गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/
बंदर के हमले में अधेड़ घायल
सदर कोतवाली क्षेत्र के परासी दुबे गांव में रविवार को बंदरों के आतंक से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रामगोपाल दुबे (49) पुत्र स्व. आदित्य प्रसाद द्विवेदी पर सुबह दर्जनों बंदरों ने हमला कर काट लिया। गंभीर हालत में उन्हें ट्रॉमा सेंटर लोढ़ी के इमरजेंसी वार्ड-14 में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, बंदर अब तक गांव के करीब 40 से 50 लोगों को काट चुके हैं। इसकी सूचना डीएम कार्यालय, पूर्व डीएम, वन विभाग और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बंदरों को पकड़ने के लिए कोई पहल न होने से बच्चों, बुजुर्गों सहित पूरे गांव में दहशत का माहौल है।