नवरात्रि के प्रथम दिन परशुराम चौक पर भगवान परशुराम जी की प्रतिमा की साफ-सफाई और माल्यार्पण

Share
मुरादाबाद। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन भगवान परशुराम संघर्ष समिति, मुरादाबाद की ओर से बुद्ध विहार स्थित परशुराम चौक पर विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भगवान परशुराम जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर स्नान कराया और माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
समिति के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जी की प्रतिमा की साफ-सफाई और सेवा का कार्य निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी धर्म, न्याय, साहस और शौर्य के प्रतीक हैं।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/ उनके आदर्श समाज को सत्य के मार्ग पर चलने तथा धर्म और संस्कृति के संरक्षण की प्रेरणा देते हैं।रजत शर्मा ने कहा कि नवरात्रि शक्ति, भक्ति और सकारात्मक संकल्प का पर्व है। इस अवसर पर प्रतिमा की सेवा करना श्रद्धा व्यक्त करने के साथ-साथ समाज को स्वच्छता और धार्मिक स्थलों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास है। उन्होंने लोगों से महापुरुषों की प्रतिमाओं और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।कार्यक्रम में जितेंद्र शुक्ला, वाशु शर्मा, अनंत जोशी, पारस शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने भगवान परशुराम जी को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *