गागलहेड़ी। गागलहेडी में वर्षों से बदहाल और जर्जर हो चुकी मुख्य सड़क की मरम्मत न होने से नाराज चैरादेव के ग्रामीणों ने सड़क में बने गड्ढों के हुए जलभराव में धान लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि चैरादेव गांव की यह मुख्य सड़क बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह अकेले इस गांव की नहीं बल्कि आसपास के करीब १० गांवों को आपस में जोड़ने वाली मुख्य सम्पर्क मार्ग है। बार बार अवगत कराने के बाद भी किसी ने इस सड़क की सुध नहीं ली।बारिश के कारण सड़क पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो चुकी है और इसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।read more:https://pahaltoday.com/retired-officers-house-in-up-notes-everywhere-currency-found-scattered-everywhere/ ललित यादव, राजीव यादव व ग्रामीणों ने सड़क पर भरे पानी के बीच प्रतीकात्मक रूप से धान की रोपाई कर लोक निर्माण विभाग व प्रशासन को जगाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस ओर ध्यान देने और न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस सड़क का निर्माण कार्य तुरंत शुरू नहीं कराया गया, तो ग्रामीण बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।