सहारनपुर। लगातार हो रही बारिश ने वार्ड संख्या-33 की अनुराग विहार कॉलोनी और सेंट्रल पार्क कॉलोनी क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी कर दी है। दिल्ली रोड स्थित इस क्षेत्र में खुले नाले का गंदा पानी आसपास के खाली प्लॉटों और गलियों में भरने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। सबसे भावुक दृश्य तब देखने को मिला जब कॉलोनी के छोटे-छोटे बच्चे बारिश में भीगते हुए महापौर से नाला निर्माण और सफाई कराने की अपील करने पहुंचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के मौसम में यही समस्या सामने आती है। नाले की नियमित सफाई और पक्की जल निकासी व्यवस्था नहीं होने से बरसाती पानी के साथ गंदा पानी कॉलोनी में भर जाता है।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। बच्चों ने कहा कि जलभराव के कारण उन्हें स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है और कई जगह पानी भर जाने से दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। उन्होंने महापौर से स्थायी नाला बनवाने और नियमित सफाई कराने की मांग की। कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर कई बार नगर निगम और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। वार्डवासियों ने पार्षद किरण चैधरी पर भी क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पार्षद प्रतिनिधि अपने निजी कार्यों में अधिक व्यस्त रहते हैं।