मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण से स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा: डॉ. उदय राज

Share
गाजीपुर । राजकीय फल संरक्षण केंद्र, गाजीपुर के तत्वावधान में विकासखंड करंडा की ग्राम पंचायत धरवा (न्याय पंचायत सौरम) में दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राजकीय शहीद स्मारक इंटर कॉलेज, नंदगंज के प्रधानाचार्य डॉ. उदय राज ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण किट बैग वितरित किए तथा खाद्य प्रसंस्करण आधारित स्वरोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।read more:https://pahaltoday.com/bangladesh-foreign-minister-who-met-jaishankar-said-send-sheikh-hasina-back/प्रशिक्षण के दौरान फल संरक्षण प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने आटा चक्की, फलों से निर्मित उत्पादों तथा अन्य लघु खाद्य उद्योगों को अपनाकर रोजगार सृजन के लिए प्रेरित किया।राजू फूड प्रोडक्ट्स के संस्थापक ने प्रतिभागियों को स्वरोजगार इकाइयों की स्थापना, संचालन और बाजार से जुड़ने के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। वहीं डीआरपी कमलेश मिश्रा, चंद्रदेव यादव तथा साइंटिस्ट सूरज कुमार ने उद्योग नीति, सरकारी योजनाओं और उद्यम स्थापना की प्रक्रिया पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम के अंत में केंद्र प्रभारी सैयद हाशिम महमूद ने खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए आटा चक्की, दाल मिल, मसाला मिल, पनीर उद्योग सहित अन्य लघु खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए उपलब्ध सरकारी सहायता और स्वरोजगार के अवसरों पर प्रकाश डाला।प्रशिक्षण कार्यक्रम में केंद्र के प्रेम प्रकाश, संतोष कुमार बिंद, छोटेलाल बिंद, कृष्णा बिंद सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *