सोनभद्र। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 15 स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि गंभीर अनियमितताएं मिलने पर चार वाहनों को सीज कर दिया गया।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/यात्री एवं मालकर अधिकारी (पीटीओ) मनोज कुमार गुप्ता ने रॉबर्ट्सगंज, चुर्क, मधुपुर और सुकृत क्षेत्र में अभियान चलाकर सात स्कूली वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की। जांच में कई वाहन बिना परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र और वैध बीमा के संचालित पाए गए, जिस पर चार वाहनों को सीज कर दिया गया। इधर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कौशल कुमार सिंह ने भी जांच के दौरान आठ स्कूली वाहनों का चालान किया। अधिकारियों ने वाहन संचालकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने और सभी आवश्यक दस्तावेज दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान एक थ्री-व्हीलर ऑटो में क्षमता से कई गुना अधिक 15 से 18 स्कूली बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग ने ऑटो को तत्काल सीज कर दिया। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से समझौता करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।