भदोही में जनगणना की तैयारियां पूर्ण: डीएम 

Share
भदोही। जनपद में आगामी जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं डीएम शैलेश कुमार ने बताया कि नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 3229 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) बनाए गए हैं। जनगणना कार्य के सफल संचालन के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। इस दौरान डीएम ने बताया कि जनपद में जनगणना कार्य के लिए 10 चार्ज अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त 2967 प्रगणक तथा 457 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। सभी कर्मियों को जनगणना से संबंधित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराते हुए 22 मई से 22 जून तक क्षेत्र में कार्य करने के लिए भेजा गया है। प्रगणक घर-घर जाकर मकानों के सूचीकरण का कार्य करेंगे तथा निर्धारित प्रारूप के अनुसार सूचनाएं संकलित करेंगे।read more:https://pahaltoday.com/aadhaar-will-be-made-free-for-children-aged-7-to-15-years-till-september-30-2026-and-can-also-be-updated-dm/ उन्होंने बताया कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं विकासात्मक प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों का निर्माण किया जाता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता एवं सही जानकारी अत्यंत आवश्यक है। प्रशासन द्वारा इस कार्य को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य के दौरान प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए जनपद में 54 फील्ड ट्रेनर तथा 2 मास्टर ट्रेनर भी नियुक्त किए गए हैं। ये प्रशिक्षक फील्ड में जाकर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करेंगे तथा तकनीकी एवं व्यवहारिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। डीएम ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में प्रशासन एवं प्रगणकों का पूर्ण सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *